By: ABP Live | Updated at : 05 Apr 2022 08:37 PM (IST)
Edited By: Meenakshi
अरविंद केजरीवाल का खास इंटरव्यू
Arvind Kejriwal Exclusive Interview: आम आदमी  पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से एबीपी न्यूज ने खास बातचीत की है. एबीपी न्यूज के सुमित अवस्थी के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में अरविंद केजरीवाल ने ऐसे सात राज खोले हैं जिनके बारे में आप जानना चाहते हैं. 
हाल ही में पंजाब में बंपर जीत के साथ आम आदमी पार्टी ने पहली बार राज्य में सरकार गठन कर लिया है और आज शाम 8 बजे ‘इंडिया चाहता है’ में अरविंद केजरीवाल ने इसके साथ-साथ और भी कई मुद्दों पर खास बातचीत की है. 
राजनेताओं से उठा लोगों का भरोसा
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लोगों का भरोसा राजनेताओं पर से टूट गया है लेकिन आम आदमी पार्टी के साथ ऐसा नहीं है. लोगों ने देखा है कि हमने दिल्ली में काम किया है और पंजाब में सरकार बनने के 10 दिनों के भीतर इतने बड़े-बड़े फैसले ले लिए हैं. हमें लोगों के भरोसे को वापस लाना है और उसके लिए हम सिर्फ काम कर सकते हैं और वो कर रहे हैं. अरविंद केजरीवाल ने ये भी कहा कि ‘ना काहू से दोस्ती, न काहू से बैर, हमारे लिए देश महत्वपूर्ण है’.
हम अहंकार नहीं करते-केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी ने जनता की बात सुननी बंद कर दी है और उसमें अहंकार आ गया है. हम कोई अहंकार नहीं करते और जानते हैं कि जनता-जनार्दन ही किसी को जिताती है और किसी को हराती है. मैं ऐसा नहीं मानता कि दिल्ली में हमने शीला दीक्षित को हराया और पंजाब में चरणजीत सिंह चन्नी को हटाया. हमें किसी पार्टी से मुक्त भारत नहीं बनाना है बल्कि खुशहाल भारत बनाना है. लोगों को लगा कि ये लड़के काम कर सकते हैं, उन्होंने हमें मौका दिया और हमने उस भरोसे पर खरा उतरने की पूरी कोशिश की जिसका परिणाम सामने है.

googletag.cmd.push(function() { googletag.display(“div-gpt-ad-1617272828641-0”); });

यहां पर आप उनसे दिल्ली और पंजाब के बाद वो सियासत के फलक पर क्या करने के मंसूबे पाले हुये हैं, और उन सब सवालों को जो आप सब पूछना चाहते हैं, सबका जवाब मिलेगा. 

ये भी पढ़ें
ABP न्यूज से खास बातचीत में अरविंद केजरीवाल ने गाई हनुमान आरती, कहा- ‘बचपन से हनुमान भक्त हूं’
Andhra Pradesh: सीएम जगन मोहन रेड्डी ने दुनिया की सबसे बड़ी एकीकृत रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी
Gyanvapi Mosque Case: ज्ञानवापी मुद्दे पर आरएसएस ने क्या कहा? जानें
Naval Anti-Ship Missile: देश में बनी पहली एंटी-शिप मिलाइस ने परीक्षण में लगाया सटीक निशाना, नौसेना की बढ़ेगी ताकत
Drone Pilot Fees: 3-4 महीने में घट सकती है ड्रोन पायलट कोर्स की फीस, सिंधिया बोलें- 23 नए संस्थानों को DGCA ने दी मंजूरी
Kerala News: केरल में एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन अलग हुआ, बिना बोगियों के दौड़ी ट्रेन
LSG Vs KKR: रिंकू-नरेन की तूफानी साझेदारी पर भारी पड़ा डिकॉक का शतक, अंतिम बॉल पर लखनऊ को मिली जीत
Gyanvapi Masjid Case: अखिलेश यादव बोले- बीजेपी कुछ भी करवा सकती है, अंधेरे में अयोध्या में…
Hardik Patel Resigns: हार्दिक पटेल के इस्तीफे और आरोपों पर क्या कुछ बोली कांग्रेस? नरेश पटेल का भी आया जिक्र
Anil Baijal Resigns: अनिल बैजल के इस्तीफे के बाद कौन होंगे दिल्ली के उपराज्यपाल, लगाई जा रही है ये अटकलें
Gyanvapi Case: जमीयत के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी की अपील- ज्ञानवापी मामले को सड़क पर न लाया जाए

source

By Admin